MI vs DC: मुंबई आईपीएल इतिहास में 11वीं बार प्लेऑफ में पहुंची
(स्पोर्ट्स डेस्क): मुंबई ने दिल्ली को हराकर प्लेऑफ में स्थान पक्का कर लिया है, और दिल्ली प्लेऑफ से बाहर हो गई है. मुंबई की टीम आईपीएल इतिहास में 11वीं बार अंतिम-4 में पहुंची है. उसने पांच बार खिताब अपने नाम किया है. बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए। जवाब में दिल्ली 18.2 ओवर में सिर्फ 121 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, विल जैक्स और कर्ण शर्मा ने एक-एक सफलता अपने नाम की। 181 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम बल्लेबाजी में बुरी तरह फेल हो गई. समीर रिजवी ने 39, विपराज निगम ने 20, आशुतोष शर्मा ने 18 और केएल राहुल ने 11 रन बनाए. इन चारों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया. मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव और नमन धीर ने आखिरी दो ओवरों में जमकर रन बरसाए. सूर्यकुमार 43 गेंद पर 73 और नमन धीर 8 गेंद पर 24 रन बनाकर नाबाद रहे. सूर्यकुमार ने 7 चौके और 4 छक्के लगाए. नमन के बल्ले से 2 चौके और 2 छक्के निकले. दोनों ने 21 गेंदों में 57 रन की साझेदारी की. हालांकि, दोनों टीमों के ग्रुप चरण में अभी एक-एक मैच बचे हैं।
#MIvsDC #IPL #IPL2025,







