दून केंद्रीय पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व महासचिव ने उत्तराखंड सीजीएचएस के अपर निदेशक व ज़ोनल इंचार्ज को सौंपा ज्ञापन
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : दून केंद्रीय पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रविन्द्र दत्त सेमवाल व महासचिव एस एस चौहान ने आज दून/उत्तराखंड सीजीएचएस के अपर निदेशक व ज़ोनल इंचार्ज डा. अश्वनी कुमार सेन्यारे से जीएमएस रोड़ स्थित उनके कार्यालय में मुलाक़ात की तथा 7 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन उन्हें सौंपा जिसमें मांग की गईं कि "सीजीएचएस वेलनेस सेंटरों पर मरीजों की भारी भीड़ के चलते नंबर न आने से चिकित्सा परामर्श व दवा से रोजाना वंचित रहने वाले सैकड़ो मरीजों को अगले दिन प्राथमिकता दिये जाने की वैकल्पिक व्यवस्था की जाय.
ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन में क्यू नंबर भी पूर्व की भांति दर्ज किया जाय! पर्याप्त संख्या में डाक्टरों की तैनाती की जाय!स्वास्थ्य मंत्रालय की स्वीकृति के पश्चात हल्द्वानी में वेलनेस सेंटर् खोले जाने का वित्त मंत्रालय को प्रेषित प्रस्ताव शीघ्र स्वीकृत किया जाय ! हाथीबड़कला सर्वे डिस्पेंसरी व रायपुर ऑर्डिनेन्स फैक्ट्री अस्पताल का दून सीजीएचएस में शीघ्र विलय किया जाय! श्रीनगर या कोटद्वार तथा हरिद्वार में वेलनेस सेंटर खोले जायं!महासचिव एस एस चौहान ने कहा कि दून सीजीएचएस में 65 हजार लाभार्थियों के सापेक्ष वेलनेस सेंटर्स व डाक्टरों की भारी कमी से पूर्व से बदहाल स्वास्थ्य सेवा के चलते मरीजों/बुजुर्गों को ईलाज व दवा के मामले में बहुत दिक्क़तें तथा 75 से 85 साल के बुजुर्गों को ईलाज की जगह प्रताड़ना तो झेलनी पड़ रही हैं ऊपर से देशभर में नया सेफ्टवेयर संचालित होने से बुजुर्ग मरीजों की परेशानी और बढ़ गईं है जिसे दुरुस्त किया जाना आवश्यक है अध्यक्ष रविन्द्र सेमवाल ने अपर निदेशक डा.अश्वनी कुमार से दून सीजीएचएस की पूर्व से चली आ रही बदतर स्थिति में समुचित सुधार व मांगो के निस्तारण की मांग की जिसपर अपर निदेशक ने कहा कि इंडेंट दवा व ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन की समस्या दुरुस्त की जा चुकी है सिस्टम में आ रही अन्य दिक्क़तों का निवारण दिल्ली महानिदेशाल से कराया जा रहा है जिसके लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं वेलनेस केंद्रों व डॉक्टर्स की कमी की समस्या दूर किये जाने का भी उन्होंने आश्वासन दिया!
#cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,







