सीएम धामी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर वीर सैनिकों एवं पीएम मोदी का जताया आभार
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की अभूतपूर्व सफलता पर भारतीय सशस्त्र बलों के अद्वितीय शौर्य और अदम्य साहस को नमन करते हुए वीर सैनिकों एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की यह ऐतिहासिक अभियान भारत की सैन्य शक्ति, रणनीतिक सूझबूझ और हर परिस्थिति में राष्ट्र की रक्षा के लिए अडिग संकल्प का प्रतीक है। देश को अनेक वीर सपूत देने वाली सैन्यभूमि उत्तराखंड का प्रत्येक निवासी इस गौरवपूर्ण क्षण में पूरे गर्व और सम्मान के साथ राष्ट्र के साथ खड़ा है। उत्तराखंड की पुण्यभूमि से भारतीय सेनाओं को शत्-शत् नमन।
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




