शिवसैनिकों ने धूमधाम से मनाया शिवसेना का स्थापना दिवस
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : आज शिवसेना द्वारा 59वां स्थापना दिवस मनाया गया, इसी अवसर पर जिला देहरादून में शिवसेना उत्तराखंड द्वारा शिवसेना 59वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में सर्वप्रथम सभी शिव सैनिक और पदाधिकारी प्रदेश कार्यालय पर उपस्थित हुए फिर वहां से डाट काली मां के मंदिर जाकर मां के दर्शन करके शिवसेना को उत्तराखंड में आगे बढ़ाने के लिए पूजा अर्चना की ओर मां से विनती की की उत्तराखंड में शिवसेना का परचम लहरायें। पूजा अर्चना के बाद प्रसाद के रूप में फ्रूटी और बिस्किट वितरण के पश्चात शिवसेना का 59वां स्थापना दिवस देहरादून उत्तराखंड में बड़ी धूमधाम से मनाया गया
प्रदेश महासचिव कुलभूषण राणा ने बताया कि शिवसेना उत्तराखंड में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे साहब और राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अड़सुल साहब के मार्गदर्शन में और राज्य प्रमुख उत्तराखंड देवेंद्र प्रजापति के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ रही है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन सचिव मुकेश रावत जिला महासचिव नितिन रावत जिला कार्यालय सूची आशीष तमता जिला मीडिया सचिव जितेंद्र राघव गाड़ी कैंट विधानसभा प्रमुख रोहित ठाकुर अंकुर दढ़ियाल आदि शिव सैनिक उपस्थित रहे।
#shivsean #Dehradunnews #Uttarakhandnews,







