राष्ट्रपति दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के जौलीग्रांट एयरपोर्ट आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उत्तराखंड में अपने दो दिवसीय दौरे के लिए पहुंचे। वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से राजभवन के लिए रवाना हुए। राष्ट्रपति देहरादून और हरिद्वार के दौरे पर पहुंचे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कल धर्मनगरी हरिद्वार जाएंगे। राष्ट्रपति दिव्य प्रेम सेवा मिशन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




