विपक्ष ने सुदर्शन रेड्डी को बनाया उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस और गोवा के लोकायुक्त रह चुके सुदर्शन रेड्डी को मैदान में उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इनके नाम का एलान किया। वही इससे पहले एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता सी.पी. राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है. एनडीए और इंडिया गठबंधन की तरफ से उतारे गए उम्मीदवारों के प्रोफाइल पर एक नजर डालें तो दोनों ही उम्मीदवार दक्षिण भारत से आते हैं. मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'बी. सुदर्शन रेड्डी भारत के सबसे प्रतिष्ठित और प्रगतिशील न्यायविदों में से एक हैं।
#SudershanReddy #Indianews #VicePresident #Indianews #BJPnominate #CPRadhakrishnan,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




