पीएम मोदी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में संचालित राहत कार्यों की सराहना की
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य में धराली समेत अन्य जगहों पर आई आपदा और उससे हुए नुकसान की जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से भी दी गई। सूत्रों के अनुसार इसमें प्रदेश में कितनी आपदाएं आईं, उससे कितना नुकसान हुआ है, विभागवार कितनी क्षति हुई है, उसकी जानकारी प्रस्तुत करने के साथ ही फोटोग्राफ, वीडियोग्राफ भी दिखाए गए। इसके अलावा निजी संपत्तियों के नुकसान की जानकारी भी दी गई। बताया जाता है कि निजी संपत्ति के नुकसान की भरपाई के लिए सहायता देने का अनुरोध किया। प्रेजेंटेशन में उच्चाधिकारियों ने आपदा के बाद चले रेस्क्यू आपरेशन, चुनौतियां और वर्तमान स्थितियों के बारे में भी अवगत कराया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धराली, थराली सहित राज्य के आपदा प्रभावित अन्य क्षेत्रों में संचालित राहत एवं बचाव अभियानों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के प्रयासों की सराहना की और राहत बचाव कार्यों में जुटे राज्य व केन्द्र सरकार के संगठनों के कार्मिकों से भेंट कर उनके अनुभव साझा किए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में आपदा से हुई क्षति तथा प्रभावित क्षेत्रों में संचालित राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव के अभियान पूरी तत्परता एवं क्षमता के साथ संचालित करने में केन्द्र सरकार के संगठनों से भरपूर सहयोग मिला है। जिसके चलते प्रभावितों तक त्वरित गति से समुचित राहत पहॅॅंुचाना संभव हो सका। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियों को काफी नुकसान पहुंचा है। प्रभावित इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की बहाली के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है।
#PMModiDehradunVisit #PMModi #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,







