(स्पोर्ट्स न्यूज़): एशिया कप 2025 शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी है. सभी टीमों ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी कमर कस ली है. एशिया कप 2025 का पहला मैच 9 सितंबर को अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच खेला जाएगा. पहली बार इस एशियाई टूर्नामेंट में 8 टीम भाग ले रही होंगी.  भारत एशिया कप में अपना पहला मैच 10 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ खेलेगा. उसके बाद 14 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ंत होगी और ग्रुप A के आखिरी मैच में भारत की टक्कर ओमान से होगी. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी। भारत ने 2023 में वनडे प्रारूप में खेले गए एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को हराया था। दुबई के आईसीसी अकादमी में एशिया कप की तैयारियों के लिए भारतीय टीम शुक्रवार को इंग्लैंड दौरे के बाद पहली बार एक साथ अभ्यास के लिए उतरी। 

#AsiaCup #Teamindia #BCCI #ICCAsiaCup2025,