(स्पोर्ट्स डेस्क): भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में हराते हुए 9वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा किया है. एशिया कप 2025 की ट्रॉफी जीतने के बाद टीम इंडिया ने एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से एशिया कप 2025 की ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. इसके बाद एशियन क्रिकेट काउंसिल और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी एशिया कप 2025 की ट्रॉफी और टीम इंडिया के खिलाड़ियों के मेडल लेकर होटल में चले गए .
भारतीय खिलाड़ी जीत के बाद पुरस्कार समारोह में मौजूद थे, लेकिन उन्होंने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेना पसंद नहीं किया। टीम ने बाद में ट्रॉफी के बिना जश्न मनाया।
भारतीय खिलाड़ियों ने हालांकि जीत का जश्न फीका नहीं पड़ने दिया और सोशल मीडिया पर एआई ट्रॉफी के साथ तस्वीरें पोस्ट की। सूर्यकुमार, हार्दिक और गिल ने एआई ट्रॉफी के साथ तस्वीर पोस्ट की।  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर तस्वीर शेयर करते हुए सूर्यकुमार यादव ने लिखा, 'जब खेल खत्म हो जाता है, तो सिर्फ चैंपियन को याद रखा जाता है, न कि ट्रॉफी के साथ किसी खिलाड़ी की तस्वीर.' इस तस्वीर के साथ सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी टीम और मोहसिन नकवी को उसकी औकात दिखाई है. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि ट्रॉफी न मिलना जरूर दुखद है, लेकिन उनके लिए असली ट्रॉफी उनकी टीम है। सूर्यकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'जबसे मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया है, कभी नहीं देखा कि विजेता टीम को ट्रॉफी न मिले। लेकिन मेरे लिए असली ट्रॉफी मेरी टीम है। सभी 14 खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मेरी यादों की असली ट्रॉफी हैं। ये पल मेरे लिए हमेशा खास रहेंगे।' 

#Asia Cup #AsiaCup2025 #Final #BCCI #ICC #Teamindia,