नोबेल पुरस्कार का एलान, इन 3 नामों पर लगी मुहर
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन क्लार्क, मिशेल माइकल डेवोरेट और जॉन एम. मार्टिनिस को क्वांटम मैकेनिक्स में खोज के लिए नोबेल प्राइज दिया जायेगा. स्वीडन की रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने इसकी घोषणा की है। मेडिसिन के बाद अब फिजिक्स के नोबेल प्राइज का ऐलान हो गया है. बता दें, (नोबेलप्राइज डॉट ओआरजी के अनुसार) 1901 से अब तक 118 वैज्ञानिकों को भौतिकी पुरस्कार प्रदान किए जा चुके हैं. इनमें सबसे कम उम्र के विजेता 25 साल के लॉरेंस ब्रैग (1915) थे तो 96 साल के आर्थर अश्किन (2018) ये सम्मान हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज वैज्ञानिक थे. पहले भारतीय जिन्हें इस श्रेणी में पुरस्कृत किया गया, वो सर सीवी रमन थे.उन्हें ये सम्मान 1930 में दिया गया।
#NobelPrize2025 #NobelPrize #Indianews #Worldnews,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




