देवबंद (सहारनपुर)/ देहरादून, खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मुत्ताकी अपने  छह दिवसीय दौरे पर भारत आए हुए हैं, इसी क्रम में आज अमीर खान मुतक्की उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद पहुंचे, जहां उन्हें आलिम की सनद (डिग्री) दी गई. इस खास मौके पर दारुल उलूम देवबंद के वाइस चांसलर ने पगड़ी पहनाकर अफगानिस्तान के विदेश मंत्री को सम्मानित किया. इसके साथ ही आज से आमिर खान  मुत्तकी  मौलाना कहे जाएंगे. अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी के देवबंद आगमन को लेकर जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा, 'हमारा अफगानिस्तान के साथ एक शैक्षिक और शैक्षणिक संबंध है। वह अपने मदार-ए-इल्मी से मिलने आए हैं. अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुतक्की ने दारुल उलूम के मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी, जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी और अन्य वरिष्ठ उलेमा से मुलाकात की.

#UPNews #Lucknownew #Indianews,