कुलभूषण राणा के नेतृत्व में शिवसेना उत्तराखंड की मासिक बैठक संपन्न
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): शिवसेना उत्तराखंड की मासिक बैठक रविवार को सुबह 11:30 बजे कार्यवाहक राज्य प्रमुख कुलभूषण राणा के नेतृत्व में राज टावर सेकंड फ्लोर अपोजिट निरंकारी सत्संग भवन हरिद्वार रोड देहरादून में संपन्न हुई | कार्यवाहक राज्य प्रमुख कुलभूषण राणा ने बताया कि शिवसेना अब उत्तराखंड में धरातल पर कार्य करने से पीछे नहीं हटेगी और शिवसेना का विस्तार उत्तराखंड में बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक किया जाएगा और शिवसेना प्रदेश की हर समस्याओं में आगे खड़ी रहेगी |

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन सचिव मुकेश कुमार रावत प्रदेश सचिव कृष्णा गुप्ता महानगर प्रमुख कमल शर्मा जिला उप प्रमुख साहब सिंह भंडारी जिला उप प्रमुख वैभव सिंह जिला महासचिव नितिन रावत जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र राघव जिला संगठन सचिव सिद्धपेश राणा जिला सचिव सूरज सिंह रावत जिला सचिव महिपाल सिंह बिष्ट जिला सचिव अजय बहुगुणा जिला प्रवक्ता बिजेंदर तोपवाल सोशल मीडिया प्रभारी शिव सिंह नेगी वार्ड 58 प्रमुख मोहित मिश्रा निखिल पाल आदि शिव सैनिक उपस्थित रहे।
#shivsena #Dehradunnews #Uttarakhandnews,







