'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी, 200 करोड़ क्लब में हुई शामिल
(बॉलीवुड डेस्क): 'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन लगातार जारी हैं, दर्शकों को यह फिल्म बहुत पसंद आ रही है फिल्म को लेकर लोगों के बीच एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म की स्टारकास्ट के अभिनय से लेकर कसी हुई कहानी और मजबूत निर्देशन तक हर चीज की तारीफ हो रही है। फिल्म किस कदर दर्शकों पर जादू कर रही है, यह इसके कलेक्शन से पता चल रहा है। आज गुरुवार को फिल्म 200 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। उनके अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे सितारे हैं। सारा ने इस फिल्म के जरिए डेब्यू किया है।
#DhurandharBoxOffice #Dhurandhar #Entertainmentnews #Bollywoodnews,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




