शहबाज शरीफ बने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : शहबाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री चुने गए. संसद में वोटिंग का इमरान खान की पार्टी पीटीआई के सांसदों ने बहिष्कार किया. शहबाज शरीफ भारतीय समय के अनुसार रात के करीब साढ़े आठ बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. शहबाज पाकिस्तान के 23 वें प्रधानमंत्री बने हैं. पूर्व राष्ट्रपति और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी ने संयुक्त विपक्ष की बैठक में प्रधानमंत्री पद के लिए शहबाज के नाम का प्रस्ताव रखा था. तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ के 70 वर्षीय छोटे भाई शहबाज़ मुल्क के सबसे ज्यादा आबादी वाले और राजनीतिक रूप से अहम पंजाब प्रांत के तीन बार मुख्यमंत्री रहे हैं.







