लखनऊ, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूपी विधान परिषद के चुनाव में 33 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है, वहीं इस चुनाव में सपा का खाता भी नहीं खुल पाया है. तीन सीटें अन्य के खाते में गई हैं. विधान परिषद के चुनाव परिणाम में यूपी की कुल 36 सीटों में भाजपा ने 33 सीटों पर कब्जा जमाया है. वहीं इस चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ हो गया है. समाजवादी पार्टी का कोई भी उम्मीदवार इस चुनाव में जीत हासिल नहीं कर पाया है. हालांकि, इस चुनाव में वाराणसी सीट से बीजेपी को हार की मुंह देखनी पड़ी है. 3 निर्दलीय उम्मीदवारों ने आज़मगढ़, वाराणसी और प्रतापगढ़ सीट पर कब्जा जमाया है. वाराणसी में एक बार फिर से बृजेश सिंह का दबदबा क़ायम रहा। एमएलसी चुनाव में उनकी पत्नी अन्नपूर्णा ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। यहां भाजपा को तीसरा स्थान मिला। अंतिम चक्र की मतगणना में सपा के उमेश यादव को 345, भाजपा के डॉ सुदामा पटेल को 170 वोट मिले। वहीं, निर्दलीय अन्न पूर्णा सिंह ने 4234 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। इसमें 127 कुल निरस्त मतपत्र मिले।