IPL 2022: हैदराबाद ने गुजरात को 8 विकेट से हराकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज की
(स्पोर्ट्स डेस्क): आईपीएल 2022 का 21वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. हैदराबाद ने इस मैच को 8 विकेट से जीत लिया. आईपीएल में पहली बार खेल रही गुजरात के लिए ये सीजन की पहली हार है. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 162 रन बनाए थे. टारगेट का पीछा करते हुए SRH की शुरुआत बहुत धीमी रही, लेकिन कप्तान केन विलियमसन एक छोर पर टीके रहे. विलियमसन ने इस मुकाबले में 46 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली . पहले विकेट के लिए केन विलियमसन और अभिषेक शर्मा ने 64 रन भी जोड़े. आईपीएल में विलियमसन का ये 18वां अर्धशतक था.







