IPL 2022: सीएसके ने आरसीबी को 23 रनों से हराकर पहली जीत दर्ज की
(स्पोर्ट्स डेस्क) : मंगलवार को आईपीएल 2022 का 22वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया. सीएसके ने आरसीबी को 23 रनों से हराया और सीजन में पहली बार अपना खाता खोला, मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत काफी खराब रही. टीम ने पहले 7 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 37 रन ही बनाए, लेकिन इसके बाद रॉबिन उथप्पा और शिवम दुबे की बल्लेबाजी के आगे आरसीबी के सभी गेंदबाज फेल नजर आए. दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 74 गेंदों पर 165 रन की साझेदारी हुई. रॉबिन उथप्पा 50 गेंदों पर 88 रन की पारी खेलकर आउट हुए. वहीं, शिवम दुबे ने 46 गेंदों पर नाबाद 95 रनों की पारी खेली. इन दोनों बल्लेबाजों की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर सीएसके ने 20 ओवर में 216 रन बनाए. बैंगलोर की पूरी टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 193 रन ही बनाए.







