देहरादून, खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में बजट सत्र आगामी 9 मार्च से 13 मार्च 2026 तक आहूत किया जाएगा. प्रमुख सचिव ने विधानसभा सचिव को पत्र भेजकर विधानसभा बजट सत्र से संबंधित अग्रिम कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. राज्यपाल की अनुमति के बाद बजट सत्र की अधिसूचना जारी की जाएगी। पिछले वर्ष भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में मरम्मत कार्य के चलते प्रदेश सरकार ने देहरादून विधानसभा भवन में बजट सत्र आहूत किया था। कैबिनेट ने बजट सत्र की तिथि व स्थान तय करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया था। सीएम ने पहले ही संकेत दिए थे बजट सत्र गैरसैंण में ही होगा। अब सरकार ने अधिकारिक रूप से तिथि घोषित कर दी है। 9 से 13 मार्च तक बजट सत्र की तिथि तय की गई। राज्यपाल की अनुमति के बाद विधानसभा सचिवालय बजट सत्र की अधिसूचना जारी करेगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद अब गैरसैंण में सत्र के लिए नौ से 13 मार्च की अवधि तय की गई है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा, जबकि अगले दिन 10 मार्च को अध्यादेश पटल पर रखने के साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी।  11 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर वित्त मंत्री आगामी वित्तीय वर्ष 2026- 27 का बजट सदन के पटल पर रखेंगे.  इसके अलावा सरकार की ओर से कई विधयेक, वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट पर सदन पटल पर रखे जाएंगे।

#Budget #Gairsain #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,