राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की तारीख का एलान
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार, उड़ीसा, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा में 37 सीटों पर चुनाव की तारीख का एलान हो गया है। यह चुनाव उन सदस्यों की जगह भरने के लिए कराया जा रहा है, जिनका कार्यकाल अप्रैल 2026 में पूरा हो रहा है. कुल 10 राज्यों की 37 सीटों पर चुनाव होगा. चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 26 फरवरी 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी. नामांकन दाखिल करने, जांच और नाम वापस लेने की प्रक्रिया तय समय सीमा के अनुसार पूरी की जाएगी. इन सभी सीटों के लिए 16 मार्च 2026 को मतदान होगा. मतदान उसी दिन होगा और मतगणना भी 16 मार्च को ही की जाएगी.
चुनाव का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार हैं..
नोटिफिकेशन जारी होगा 26 फरवरी 2026 को.
नामांकन की आखिरी तारीख 5 मार्च 2026 तय की गई है.
नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च 2026 को होगी.
नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 मार्च 2026 है.
मतदान 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा.
मतगणना 16 मार्च 2026 को शाम 5 बजे से शुरू होगी.
चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च 2026 तक पूरी कर ली जाएगी.
#RajyaSabhaElection2026 #Election2026 #indianews,







