खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए राहत भरी खबर है। पुलिस कर्मियों को अब महीने में तीन दिन के अवकाश की सुविधा मिलेगी। राज्य के डीजीपी कार्यालय से सभी पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। इस आदेश से पुलिस कर्मियों पर कार्य का बोझ कम होगा और वह बेहतर ढंग से कार्य कर सकते हैं। थानों में तैनात कोई भी पुलिसकर्मी महीने में तीन दिन का अवकाश ले सकता है। उप निरीक्षक तक के लोग भी इस अवकाश का लाभ उठा सकते हैं, लेकिन दरोगा को केवल एक दिन का अवकाश दिया जाएगा। भदोही जनपद में प्रयोग के तौर पर व्यवस्था लागू की जा रही है। अगर यह सफल रही तो इसे और बेहतर ढंग से लागू किया जाएगा। पुलिस विभाग में कार्यरत अराजपत्रित अधिकारियों को इसका लाभ मिलेगा। इंस्पेक्टर तक के अधिकारी इसका लाभ उठा सकते हैं। जबकि पुलिस थानों में तैनात थानाध्यक्ष को सिर्फ एक अवकाश मिलेगा।