IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 20 रनों से दी मात
(स्पोर्ट्स डेस्क) : लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने पंजाब किंग्स को 20 रनों से मात दे दी. पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 153 रन बनाए और पंजाब किंग्स को जीत के लिए 154 रनों का टारगेट दिया. जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट गंवा कर 133 रन ही बना पाई. लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 20 रन से हराकर पॉइंट्स टेबल में तीसरा स्थान पा लिया है. इससे पहले वह चौथे स्थान पर थी. कागिसो रबाडा (4/38) और राहुल चाहर (2/30) की शानदार गेंदबाजी के कारण पंजाब किंग्स के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवरों में 8 विकेट पर 153 रन बनाए, जिससे पंजाब किंग्स को 154 रनों का लक्ष्य मिला. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से क्विंटन डि कॉक (46) और दीपक हुड्डा (34) ने 59 गेंदों में 85 रनों की शानदार साझेदारी की. पंजाब की ओर से कागिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए.






