(बॉलीवुड डेस्क): प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मनीलॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज के 7 करोड़ रुपये के गिफ्ट और संपत्ति जब्त कर ली. सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को डायमंड रिंग देकर प्रपोज किया था. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जैकलीन फर्नांडिस से पूछताछ के बाद पता चला कि उन्हें सुकेश चंद्रशेखर से करोड़ों रुपये के गिफ्ट्स मिले थे. ये भी कहा जाता है कि दोनों कथित तौर रिलेशनशिप में थे. लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आया है कि सुकेश चंद्रशेकर ने जैकलीन फर्नांडिस को प्रपोज किया था और एक डायमंड रिंग दी थी. इस डायमंड रिंग पर जे और एस नाम के अक्षर थे. जैकलीन फर्नांडिस मुसीबतों से घिरती नजर आ रही हैं. सुकेश चंद्रशेखर उगाही मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पहले नोरा फतेही, जैकलीन समेत अनेक फिल्म अभिनेत्रियों से पूछताछ की. इस पूछताछ के दौरान जहां फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही को अपना गवाह बना लिया वही जैकलीन को क्लीन चिट नहीं दी और अब जैकलीन की 7 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति ईडी ने जब्त कर ली.