बंगाली टीवी एक्ट्रेस पल्लवी डे को उनके फ्लैट में मृत पाया गया
(बॉलीवुड डेस्क): रविवार को 20 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस पल्लवी डे का संदिग्ध परिस्थितियों में शव कोलकाता के गरफा में उनके फ्लैट से मिलने पर हड़कंप मच गया। पल्लवी का शव कमरे में पंखे से लटकता मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पल्लवी के लिव-इन पार्टनर से भी पूछताछ कर रही है। बताया गया कि रविवार सुबह कोलकाता के गरफा में उनके फ्लैट के एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में पल्लवी पंखे से लटकती मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उन्हें बांगुर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस ने पल्लवी की की मौत की जांच शुरू कर दी है। पल्लवी के परिजनों से पता चला कि अभिनेत्री ने गुरुवार तक शूटिंग की थी। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि शनिवार रात पल्लवी की अपने लिव-इन-पार्टनर के साथ किसी बात पर बहस हुई थी। उससे थाने में पूछताछ की जा रही है। पता चला है कि मौत से 18 घंटे पहले उन्होंने अपने लिव-इन पार्टनर के साथ वीकेंड में साथ बिताए पलों की कुछ तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट की थी।







