मुजफ्फरनगर, (न्यूज़ डेस्क)। शाहपुर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में हेड कॉंस्टेबल प्रदीप कुमार को मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। शाहपुर थाने की कस्बा चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार बुधवार देर रात साथी सिपाही रिंकू के साथ बसी रोड पर बुलेट बाइक से गश्त कर रहे थे। बुलेट रिंकू चला रहे थे, जबकि प्रदीप पीछे बैठे फोन पर पत्नी से बात कर रहे थे। अचानक उन्होंने सर्विस रिवाल्वर से खुद को पसलियों के पास गोली मार ली। घायल सिपाही को जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों का कहना है कि घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अफसरों ने बताया कि वह बुलंदशहर के रहने वाले हैं।