बीजेपी ने एक फोटो जारी कर उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी पर साधा निशाना
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : बीजेपी ने एक फोटो जारी कर उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी पर निशाना साधा. बीजेपी ने एक फोटो जारी कर कहा कि 2009 में भारत में आंतकवाद के मुद्दे को लेकर हुई कॉन्फ्रेंस में हामिद अंसारी ने पाकिस्तानी पत्रकार के साथ मंच साझा किया था. इस फोटो के जरिए बाजेपी ने अंसारी और कांग्रेस दोनों को घेरने की कोशिश की है. पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा ने खुलासा किया था कि उसने भारत आकर आईएसआई के लिए जासूसी की थी. नुसरत मिर्जा ने कहा था कि भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के द्वारा उसे आमंत्रित किया गया था. हालांकि पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया. वहीं इसी बीच बीजेपी ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की नुसरत मिर्जा के साथ की फोटो दिखाई. बीजेपी ने पूर्व उपराष्ट्रपति का पाकिस्तान के पत्रकार के साथ कथित संपर्क रहने के मुद्दे पर कांग्रेस पर भी प्रहार किया और तस्वीर का हवाला देते हुए दावा किया कि भारत में एक सम्मेलन के दौरान उन दोनों ने मंच साझा किया था. बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने ये तस्वीर दिखाई, जिसमें हामिद अंसारी और मिर्जा 2009 में भारत में आतंकवाद के मुद्दे पर हुए एक सम्मेलन में मंच साझा करते नजर आ रहे हैं.







