बड़ी खबर: बदले गए देहरादून के डीएम और एसएसपी
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तराखंड से आज की बड़ी ख़बर, देहरादून जिला अधिकारी पद से हटाए गए आर राजेश कुमार, अपर सचिव सोनिका को सौंपी गई देहरादून जिलाधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी। देहरादून के एसएसपी जन्मेजय खंडूरी को एसएसपी से हटाकर दिलीप सिंह कुंवर को बनाया गया देहरादून का नया एसएसपी। एसएसपी / डीआईजी देहरादून जन्मेजय खंडूरी को पीएसी मुख्यालय देहरादून भेजा गया.









