मुंबई | म्यूजिक लेबल जस्ट म्यूजिक ने शनिवार को मोशन पोस्टर के साथ 'माशूका' गाने की घोषणा की। तीन भाषाओं में बने इस गाने में असीस कौर, आदित्य अयंगर और देवांश शर्मा उर्फ विरस ने अपनी आवाज दी है। वीडियो का निर्देशन चरित देसाई ने किया है। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर, म्यूजिक लेबल ने रकुल प्रीत सिंह का एक मोशन पोस्टर साझा किया, और क्रमश: 26 जुलाई, 27 और 1 अगस्त को हिंदी, तेलुगु और तमिल में गाने की रिलीज की तारीखों की घोषणा की। पोस्टर में, रकुल एक शानदार, पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखाई दे रही है, जिसे दर्शकों से काफी प्रशंसा मिल रही है।