जानसठ, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। जानसठ ब्लॉक के सलारपुर गॉव में युवती के साथ दूसरे समुदाय के लोगो ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए  6 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, पुलिस द्वारा उसमें एक युवक जुनैद पुत्र  मोहम्मद उमर की गिरफ्तारी कर इतिश्री कर दी गई थी, इस के बाद पीड़ित परिवार  पुलिस क्षेत्राधिकारी से भी इस संबंध में मिले तथा कई बार उनको थाने में भी बुलाया गया। वही गुरुवार को पीड़ित परिवार से मिलने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान गांव में पहुंचे जहां पीड़ित परिवार द्वारा केंद्रीय मंत्री को आरोप लगाते हुए बताया गया कि पुलिस दूसरे पक्ष से हर तरह से मिली हुई है, जिसके कारण पुलिस उनकी गिरफ्तारी करने में हिचक रही है,आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहे हैं। पीड़ित परिवार ने केंद्रीय मंत्री  से कहा कि यदि हमें न्याय नहीं मिला तो हम गांव ही छोड़कर नहीं यूपी को भी छोड़ कर कहीं चले जाएंगे क्योंकि हम तो पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं। यहां तक कि  पुलिस ने जांच करने के नाम पर जो मोबाइल लिया था उसका डाटा भी पुलिस ने डिलीट करते हुए पीड़ित परिवार को लौटा दिया था । जिसको लेकर पीड़ित परिवार ने विरोध भी किया लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। 

जिसको लेकर केंद्रीय मंत्री द्वारा पीड़ित परिवार के घर से ही  एसएसपी विनीत जायसवाल को फोन पर हल्का इंचार्ज थाना प्रभारी व सीओ के द्वारा जनता के प्रति एवं पीड़ित के प्रति कार्य करने की तरीके को बताया तथा थाना प्रभारी को जमकर हड़काया। केंद्रीय मंत्री ने  साफ साफ कड़े शब्दों में सीओ व थाना प्रभारी को कहा कि जो दोषी है उसकी गिरफ्तारी शीघ्र हो । दोषी जेल जाने चाहिए किसी निर्दोष को न सताया जाए। सीओ शकील अहमद ने बताया कि गिरफ्तारी करने के लिए टीम बनाई गई है और शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएंगी । इस दौरान जानसठ ब्लाक प्रमुख नरेंद्र चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, मीरापुर विधानसभा अध्यक्ष अमित राठी, नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भडाना, राजू अहलावत, गांव वाजिदपुर कव्वाली के पूर्व प्रधान संजय राठी, राजू धीमान ग्राम प्रधान, मनोज धीमान आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।