शाहपुर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : काकड़ा ग्रामवासियों की लम्बे समय से चली आ रही मांग अब जल्द ही पूरी होने जा रही हैं, सदस्य, जिलापंचायत विजय चौधरी जो की क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर हर समय तत्पर रहते हैं उन्होंने आज केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान के प्रयासों से स्वीकृत प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणधीन काकड़ा-हड़ोली -सिसौली मार्ग पर गाँव काकड़ा में आबादी क्षेत्र से होकर जाने वाले अनुमानित 800मीo रास्ते पर इंटरलॉक सड़क निर्माण कार्य का कांट्रेक्टर के साथ निरिक्षण किया.  सदस्य, जिलापंचायत विजय चौधरी ने बताया की इंटरलॉक सड़क निर्माण कार्य जल्द ही प्रारम्भ कर दिया जायेगा, साथ ही कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को भी कहा गया.

 

इस दौरान नीरज प्रधान, विनीत बालियान ,चंदरपाल ,हरेन्दर, व सम्मानित ग्रामवासी उपस्तिथ रहे!