खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : केरल के कोल्लम से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां NEET की परीक्षा हो रही है। इस दौरान कोल्लम एग्जाम सेंटर पर सख्ती के नाम पर छात्राओं के अंडरगारमेंट्स तक उतरवा दिए गए। इसको लेकर अब छात्राओं के परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। हालांकि कोल्लम के मोर्थम इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉरमेशन टेक्नॉलेजी ने छात्राओं के आरोपों से इनकार किया है। परिजनों की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के आधार पर पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में केरल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि परीक्षा देने पहुंची छात्राओं की चेकिंग के दौरान ब्रा में लगे हुक की वजह से मेटल डिटेक्टर की बीप बज रही थी, जिसके बाद अंडरगारमेंट्स उतरवाए गए थे.   दरअसल, परीक्षा देने गई एक छात्रा के पिता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी. उसके बाद यह मामला सामने आया था. लगभग 90 प्रतिशत छात्राओं को इस समस्या इस समस्या से दो चार होना पड़ा था. 

बताया जा रहा है कि कोल्लम जिले के एनईईटी केंद्र मार्थोमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशम टेक्नोलॉजी में एक महिला सुरक्षाकर्मी ने जांच के दौरान लड़की से कहा था कि ब्रा के हुक के कारण उसे अपनी ब्रा हटा देनी चाहिए. लड़की के विरोध करने पर उसे ये भी कहा गया कि अगर उसने उसने ब्रा नहीं हटायी तो उसे मेडिकल प्रवेश परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी. हैरान कर देने वाली बात ये है कि शिकायत के मुताबिक, लड़की से ये कहा गया कि, आपके लिए आपका भविष्य बड़ा है या इनरवियर? इसे हटा दीजिए और हमारा समय बर्बाद ना करें.