वार्ड 31 कौलागढ़ स्थित कैनाल रोड सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : वार्ड 31 कौलागढ़ स्थित कैनाल रोड सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास सिंचाई मंत्री, सतपाल महाराज के कर कमलों द्वारा सविता कपूर विधायक कैंट की अध्यक्षता एवं स्थानीय पार्षद समिधा गुरुंग की गरिमामयी उपस्थिति में सिचाई विभाग के माध्यम से संपन्न हुआ। इस मौके पर सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जो सपना स्वर्गीय हरबंस कपूर ने देखा था आज उसे साकार करने का वक्त आ गया है. स्वर्गीय कपूर निरंतर क्षेत्र के विकास को लेकर सक्रिय रहते थे, आज उनकी स्नेह स्मृतियां हमारे हृदय पर अंकित हैं.

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि गढ़ी कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नहर चौक से हेलीपैड रोड नींबूवाला तक सड़क निर्माण के लिए स्थानीय विधायक पार्षद एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा बार-बार मांग की जा रही थी. उक्त रोड के निर्माण से नींबूवाला, बाजावाला, फूलसैणी, कौलागढ़ एवं इससे लगे क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी.








