देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): पौड़ी के धुमाकोट थाने के एक गाँव में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले पर महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने संज्ञान लेते हुए एसएसपी पौड़ी से बात की और इस मामले के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने व महिला को उचित सुरक्षा व उपचार दिलाने की बात कही। उन्होंने एसएसपी से बात करते हुए कहा कि ऐसे अपराध करने वाले आरोपियों को बिल्कुल भी बक्शा न जाये। एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है और उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।