देहरादून: यूट्यूबर बॉबी कटारिया के खिलाफ उत्तराखंड में सड़कों पर सरेआम शराब पीकर सोशल मीडिया पर पुलिस को ललकारने के मामले में कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इतना ही नहीं उत्तराखंड पुलिस ने बॉबी कटारिया के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 41A का नोटिस जारी किया है. साथ ही जल्द से जल्द पुलिस के सामने पेश होने की हिदायत दी है.डीजीपी अशोक कुमार ने कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। एसएसपी डीएस कुंवर ने इस मामले की जांच शुरू करा दी है। उत्तराखंड में पर्यटक घूमने आते हैं लेकिन इस प्रकार की हरकत को सहन नहीं किया जा सकता है। ये नियम कायदे कानून को सीधा ठेंगा दिखाने वाली हरकत मानी जा रही है।

 यूट्यूबर और शौकीन मिजाज हरियाणा के रईस बॉबी कटारिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो पहाड़ी क्षेत्र में बीच सड़क में कुर्सी स्टूल डालकर बड़ी शान से शराब पी रहा है। ना किसी दूसरे यात्री का डर है और ना ही किसी नियम कानून की परवाह।  ये वायरल वीडियो म्युझिक सहित वायरल हो रहा है। जिसमें वो बीच सड़क में कुर्सी मेज लगाकर शराब पी रहा है। हरियाणा निवासी बॉबी कटारिया का बताया जा रहा है कि वो कुछ दिन पहले देहरादून की वादियों में घूमने आए थे। अब ये विडीओ वायरल होने पर सनसनी फैल गई है। पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है।