भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां एक ओर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा, वहीं भाईयों ने भी बहनों को उनकी रक्षा करने का वचन व उपहार दिया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर बधाई दी और लंबी उम्र की कामना की, भाई ने भी बहन को उपहार और शगुन देकर हमेशा सुरक्षित, स्वस्थ और सुखी रहने की कामना की। रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहन के ऐसे अनमोल रिश्ते को बांधने की भावनाओं की डोर का पर्व है जिसकी डोरी में ये प्यार हमेशा हमेशा बंधा रहता है, बहनों ने अपने भाई को तिलक करते हुए उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधते हुए अपनी रक्षा का वचन लिया।







