देहरादून खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): विलास पुर कांडली के शहीद द्वार का विधिवत हुआ उद्घाटन,  विलास पुर कांडली में शहीद राजू गुरुंग की स्मृति में बनाया गया शहीद द्वार का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा किया गया विधिवत उद्घाटन, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के शहीद राजू गुरुंग को हम वापस तो ला नहीं सकते लेकिन उनके सम्मान में विलास पुर कांडली में शहीद द्वार बनाकर बीजेपी की सरकार ने एक सम्मान देने का कार्य किया है इस अवसर पर ग्राम प्रधान लव कुमार तमंग ने शहीद द्वार बनाने के लिए मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट किया उद्घाटन समारोह में सांसद प्रतिनिधि वंदना बिष्ट विधायक प्रतिनिधि नैन सिंह पवार ग्राम पंचायत सदस्य रीना, गोविंद सिंह देऊपा, पूर्व सदस्य मदन सिंह चौहान, ममता जोशी, मंजू देऊपा, नेहा थापा, निहारिका तमंग, सपना कुंवर, मन कुमारी, शशि गुरुंग, कल्पना गुरुंग, उषा चौहान आदि उपस्थित रहे