लखनऊ, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। योगी सरकार के पसंदीदा अफसरों में शुमार  IAS रेणुका कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रेणुका कुमार​ यूपी कैडर की सीनियर​​ IAS​ अफसर रही​ हैं ​। यूपी कैडर की आईएएस रेणुका कुमार ने वीआरएस की अर्जी दी है. रेणुका कुमार ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए वीआरएस की ये अर्जी दी है. आईएएस अफसर रेणुका कुमार 1987 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से उन्हें मूल कैडर पर वापस भेजा गया था. जिसके बाद कयास लगाए जा रहा थे कि रेणुका कुमार को प्रदेश में अहम जिम्मेदारी मिलेगी. लेकिन यूपी भेजे जाने के चौथे दिन ही उन्होंने वीआरएस मांगा है. बता दें कि एक हफ्ते के भीतर 3  IAS अधिकारियों  ने इस्तीफा दिया है।  इस्तीफा देने वालों में जूथिका पाटणकर, विकास गोठलवाल, वहीं अब रेणुका कुमार ने इस्तीफा सौंपा है। मिली जानकारी के मुताबिक वो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गईं उसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा सौप दिया। वहीं इसके पहले चर्चा थी कि वो योगी सरकार में फिर वापसी करेंगी। लेकर उनके इस्तीफे ने सभी को चौंका दिया है​​। पॉवर कॉरिडोर में IAS अफसरों में इस्तीफे को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है।