रणबीर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म का पहला गाना 'केसरिया' रिलीज
(बॉलीवुड डेस्क) : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म का पहला गाना 'केसरिया' रिलीज हो गया है. इस गाने में न्यूली वेड कपल की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री काफी शानदार लग रही हैं. इस गाने को देखकर लग रहा है कि इस गाने के ज्यादातर हिस्से की शूटिंग बनारस के काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास हुई है. आपको बता दें, 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म नौ सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली है. इस गाने में दोनों बनारस की गलियों में घूमते नजर रहे हैं. इस दौरान दोनों काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा भोलेनाथ के दर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म एक सुपरनेचुरल फैंटेसी फिल्म है. इस मूवी में रणबीर कपूर शिवा के किरदार में नजर आने वाले हैं, वहीं पत्नी आलिया ईशा का रोल निभाएंगी.







