अमेरिका ने आतंकवादी संगठन अल कायदा के सरगना अल जवाहिरी को मार गिराने का किया दावा
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : अमेरिका ने आतंकवादी संगठन अल कायदा के सरगना अल जवाहिरी को मार गिराने का दावा किया है. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, जवाहिरी अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में 31 जुलाई को ड्रोन स्ट्राइक में मारा गया. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने काबुल में हवाई हमले में अल-कायदा के नेता अयमान अल-जवाहिरी को मार गिराया है. जवाहिरी पर अमेरिका ने 25 मिलियन डॉलर का इनाम रखा था. 2011 में पाकिस्तान में ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद अल-कायदा को वो देखता था. अफगानिस्तान ने अमेरिकी ड्रोन अटैक की निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून और दोहा समझौते का उल्लंघन करार दिया है.
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




