टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे में 5 विकेट से हराकर बनाई 2-0 की बढ़त
(स्पोर्ट्स डेस्क): टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे में 5 विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त ले ली है. 162 रनों के टारगेट को आसानी से टीम इंडिया ने 26वें ओवर में ही हासिल कर लिया. टीम इंडिया की ओर से शिखर धवन और शुभमन गिल ने 33-33 रनों की पारी खेली. वहीं संजू सैमसन ने शानदार 43 रनों की नाबाद पारी खेली. इसके अलावा दीपक हुड्डा ने 25 रनों की पारी खेली. जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने एक बार फिर खराब प्रदर्शन किया है. जिम्बाब्वे की पूरी टीम सिर्फ 161 रनों पर सिमट गई है. टीम इंडिया की ओर से शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. वहीं दीपक हुड्डा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट झटके.
#teamindia,#bcci,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




