केंद्रीय मंत्री टेनी ने राकेश टिकैत को लेकर दिया विवादित बयान,
मुजफ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने किसान नेता राकेश टिकैत को लेकर टिप्पणी की है. उन्होंने राकेश टिकैत को दो कोड़ी का इंसान बताया. इस दौरान टेनी ने आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया. केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने यह बयान लखीमपुर कार्यालय में अपने समर्थकों के बीच दिया. अजय मिश्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने राकेश टिकैत को 'दो कौड़ी का आदमी' बताया है। जिसका पलटवार करते हुए राकेश टिकैत ने अजय टेनी को गलत आदमी कहते हुए कहा कि अजय टेनी जैसे लोग ही गलत बयानबाजी कर झगड़े कराते है। अजय मिश्रा टेनी द्वारा किसान नेता राकेश टिकैत को लेकर विवादित बयान से गुस्साएं भाकियू कार्यकर्ताओं ने जनपद मुजफ्फरनगर के मीनाक्षी चौक पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी का पुतला दहन किया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने अजय टेनी मुर्दाबाद के नारे लगाए और सरकार से अजय टेनी को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पद से बर्खास्त करने की भी मांग की है।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने अपने समर्थकों के बीच कहा, "जिसका जो व्यवहार होता है, वह उसके अनुरूप व्यवहार करता है. चाहे जितने राकेश टिकैत विकैत जितने आएं. मैं राकेश टिकैत को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं दो कौड़ी का आदमी है. दो बार चुनाव लड़ा, दोनों बार जमानत जब्त हो गई". साथ ही अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि इस तरह का व्यक्ति किसी का विरोध करता है तो उसका कोई मतलब नहीं होता है. इसलिए मैं ऐसे लोगों को जवाब भी नहीं देता हूं.
यहाँ क्लीक कर सुनें पूरा विडियो
वहीं इस मामले में राकेश टिकैत का बयान आया है. जिसमें उन्होंने कहा कि "उनका बेटा एक साल से जेल में है इसलिए गुस्से में है. लखीमपुर में गुंडाराज है और लोग उससे डरते हैं. हम 'लखीमपुर मुक्ति अभियान' चलाएंगे. तो वही किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत ने अजय टैनी पर पलटवार करते हुए कहा कि आदमी को गुस्सा तो आएगा ही उसका लड़का पिछले 1 साल से जेल में बंद है। उनके घर में भी लड़ाई हो रही है,कि उनके इन्हीं बयानों के कारण लड़का जेल में बंद है। 50 हज़ार किसान अभी 3 दिन लखीमपुर खीरी में रहे। जिसमें अजय टैनी का ही नाम प्रमुखता से रहा जो 120 बी का मुलजिम है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जिस नस्ल का होता है। उसकी जबान से वही बात निकलेगी, उसी भाषा में अपनी बात कहेगा इस पर हमारा कोई स्टैंड नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह के बयानों पर हम स्टैंड लेने लगे तो हम तो रोज सड़कों पर ही रहेंगे। हमारा अपना अलग स्टैंड है हम उन्हीं की जमीन पर 50 हजार आदमी 3 दिन तक वहां रहे और बहुत शांति पूर्वक तरीके से रहे। हमने वही अपना परिचय दिया हम लोग शांतिपूर्वक आंदोलन करने वाले लोग हैं। अजय टेनी जैसे लोग गलत बयानबाजी करके आपस में झगड़े कराते हैं।







