भाजपा का सांगठनिक गठन 15 सितंबर तक पूरा होगा पूरा: प्रदेश अध्यक्ष
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता की इस दौरान उन्होंने कहा भाजपा का सांगठनिक गठन 15 सितंबर तक पूरा हो जाएगा। जिलों से लेकर प्रदेश तक मोर्चो विभाग और प्रकोष्ठ भी गठित हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिलास्तर के सभी पदाधिकारियों को बूथ प्रबंधन की जिम्मेदारी दी जाएगी। पत्रकारवार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए दायित्व सौंपे जाएंगे। यूएसनगर और हरिद्वार में हारी हुई सीटों को जिताने की जिमेदारी राज्य सभा सांसदों की भी होगी। पार्टी चंपावत उपचुनाव का फार्मूला अपनाएगी। उन्होंने बताया कि जिलों की कार्यकारिणी का गठन बाद में होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने 2024 के लोकसभा चुनाव पर ध्यान केन्द्रित करते हुए अपनी रणनीति बनाने के संकेत दिये.







