एकदिवसीय रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंची टीम इंडिया
(स्पोर्ट्स डेस्क): जिम्बाब्वे पर 3-0 की मिली जीत के बाद, भारतीय टीम 111 अंकों के साथ आईसीसी टीम एकदिवसीय रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। केएल राहुल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को यहां हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 13 रन से हराकर तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला 3-0 से जीत ली।इस बीच, पाकिस्तान की टीम ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए यह 107 रेटिंग अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। पाकिस्तान ने नीदरलैंड के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज की, जिसका फायदा उन्हें रैंकिंग में मिला। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन एकदिनी मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीतने के बाद न्यूजीलैंड की टीम 124 अंकों के साथ शीर्ष पर है। इंग्लैंड 119 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है।
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




