ग्राम प्रधान लव कुमार तमंग ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर दोनों टीमों का बढ़ाया प्रोत्साहन
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : ग्राम पंचायत बिलासपुर कांडली गांव मसंदा वाला में सोमेश्वर महादेव युवा क्लब द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ जिसमें केएफसी देहरादून की टीम ने फाइनल मैच जीता व उपविजेता कारबरी देहरादून की टीम रही जिसमें विजेता टीम को ₹8000 नगद व ट्रॉफी उपविजेता टीम को ₹4000 नगद व ट्रॉफी पुरस्कार स्वरूप दिया गया जिसमें ग्राम प्रधान लव कुमार तमंग ने विजेता टीम को पुरस्कार दिया व दोनों टीमों का प्रोत्साहन भी बढ़ाया साथ ही मुख्य अतिथि हरेंद्र सिंह बांगिया का भी आभार प्रकट किया साथ ही हरेंद्र सिंह बांगिया ने दोनों टीमों को खेलकूद के प्रति समर्पण रहने को कहां उपस्थिति में पूर्व उप प्रधान चंद्रमणि पटवाल संदीप कुमार वीरेंद्र सिंह बीमोली गिरीश उनियाल नवीन उनियाल अतुल विशाल राणा मुकुल नितिन रावत अभिषेक आयुष विवेक जोशी अनिमेष राहुल आदि संगठन से जुड़े समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे.







