उत्तराखंड में हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत, सीएम धामी ने चंपावत से किया आगाज
चंपावत/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चंपावत में टी.आर.सी चंपावत से गोरल चौड़ मैदान तक आयोजित तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश चन्द्र गहतोड़ी, जिलाध्यक्ष भाजपा दीप पाठक, भाजयुमो जिला अध्यक्ष मोहित पाठक, बडी संख्या में महिलाएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे।








