खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): आज से देशभर में हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत हो चुकी है. इस अभियान के तहत देशभर के सरकारी और गैर-सरकारी इमारतों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराए जाने की योजना है. देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव के मौके पर हर घर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर जहां पूरा देश एकजुट होकर इस जश्न को मना रहा है, आज़ादी के 75वें वर्ष को आज़ादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है. इस दौरान 'हर घर तिरंगा' और 'तिरंगा मेरा अभिमान' भी महोत्सव के तौर पर मनाया जा रहा है. जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. भारत आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है. देशभर में 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है. आज से 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरूआत हो गई है.

हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत अनोखे तरीके से करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उनकी पत्नी सोनल शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सीएम आवास पर स्कूली बच्चों के साथ हर घर तिरंगा अभियान को दिखाई हरी झंडी.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत से की हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत