(स्पोर्ट्स डेस्क) : जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के कोच होंगे. बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने इस बात का ऐलान किया है. इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में भी वीवीएस लक्ष्मण भारतीय टीम के कोच थे. भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के तीनों मैच हरारे में खेले जाएंगे. वहीं, इस सीरीज में भारत के नियमित कोच राहुल द्रविड़ नहीं होंगे. 

18 अगस्त को खेला जाएगा पहला वनडे मैच

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला वनडे मैच 18 अगस्त को खेला जाएगा. वहीं, दूसरा वनडे 20 अगस्त जबकि आखिरी वनडे 22 अगस्त को खेला जाएगा. इस सीरीज के सभी मैच हरारे क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे.