(बॉलीवुड डेस्क): मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राजू श्रीवास्तव की हालत में फिलहाल कोई सुधार नहीं है बल्कि अभी भी उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और काफी क्रिटिकल है. राजू श्रीवास्तव फिलहाल वेंटिलेटर पर ही हैं और एम्स के डॉकटर्स की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है. बता दें कि सीने में दर्द और जिम में वर्कआउट के दौरान गिरने के बाद उन्हें 10 अगस्त को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था. इसके बाद में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी. राजू श्रीवास्तव को राजधानी दिल्ली के एम्स अस्पताल की कार्डियक केयर यूनिट में रखा गया है और डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम उनका इलाज कर रही है. राजू की एंजियोग्राफी भी की गई, जिसमें उनके दिल के एक बड़े हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉकेज पाया गया है. डॉक्टर का कहना है कि राजू श्रीवास्तव की हालत फिलहाल बेहद नाजुक है और इसीलिए उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है.