आगामी फिल्म 'स्वतंत्रता वीर सावरकर' की शूटिंग में व्यस्त रणदीप हुड्डा
(बॉलीवुड डेस्क): रणदीप हुड्डा अब अभिनय के साथ-साथ निर्देशन के क्षेत्र में भी किस्मत आजमायेंगे, हुड्डा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'स्वतंत्रता वीर सावरकर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक है। फिल्म से अभिनेता का फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है। फिल्म में रणदीप टायटल रोल यानि वीर सावरकर के किरदार में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र और लन्दन में होगी। इस फिल्म को आनंद पंडित, सैम खान और संदीप सिंह संयुक्त रूप से प्रोड्यूस करेंगे। ये फिल्म वीर सावरकर की 140वीं जयंती के मौके पर 26 मई,2023 को रिलीज होगी।







