सीएम धामी ने उत्तरकाशी और पौड़ी की घटनाओं में प्रभावितों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4 अक्टूबर को उत्तरकाशी और पौड़ी की घटनाओं में प्रभावितों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। दोनों घटनाओं में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये, गम्भीर घायल को 1-1 लाख रुपये और सामान्य घायल को 50-50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उक्तानुसार सहायता राशि प्रभावितों को तत्काल उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये हैं।
द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हुए हिमस्खलन एवं पौड़ी में हुई सड़क दुर्घटना के दृष्टिगत मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, गंभीर रूप से घायलों को ₹1 लाख एवं सामान्य रूप से घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 5, 2022
#cmpushkarsinghdhami ,,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




