देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): अल्मोड़ा में एक नाबालिग से छेड़खानी का मामला सामने आया इस पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल द्वारा संज्ञान लेते हुए जानकारी प्राप्त की गई जिसमें पता चला कि दिल्ली सरकार में प्रशासनिक अधिकारी ADM पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। उस अधिकारी का अल्मोड़ा के गोविंदपुर स्थित डंडाकांडा नामक स्थान में प्लीजेंट वैली नाम से एक स्कूल है। दिल्ली निवासी यह नाबालिग कुछ माह पूर्व इस स्कूल में आई थी, आरोप है कि इसी दौरान अधिकारी एवी प्रेमनाथ ने इस नाबालिग के साथ छेड़खानी और दुराचार का प्रयास किया। जिसकी हल्द्वानी से गिरफ्तारी हो गयी है। मामले की जानकारी के बाद कुसुम कंडवाल ने तत्काल एसएसपी अल्मोड़ा से बात की और प्रकरण में कार्यवाही की जानकारी ली उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल द्वारा प्रकरण में एसएसपी को निर्देशित किया गया कि यह बहुत ही शर्मनाक मामला है की प्रशासनिक अधिकारी द्वारा ऐसी हरकत की गयी है। उन्होंने कहा कि आरोपी चाहे कोई भी हो उसको बिल्कुल भी रियायत नहीं मिलनी चाहिए तथा उस पर उचित दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा बताया कि एडीएम को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में कार्यवाही की जा रही है । वहीं राज्य महिला अध्यक्ष कुसुम कंडवाल  ने निर्देशित किया कि कार्यवाही वह रिपोर्ट से आयोग को भी अवगत कराया जाए।